फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस: रंगीन रोशनी से जगमगाए गिरजाघर, मुक्तिदाता यीशु के आगमन पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 25 Dec 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी चर्च रंगीन रोशनी से जगमग हो गए। चर्च की क्वायर और बच्चों की मंडली ने क्रिसमस कैरल गाए। शहर के सभी स्कूलों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
sardhana church - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस के त्योहार पर मेरठ शहर के सभी चर्चों में क्रिसमस कैरल गूंज रहे हैं । शहर के सभी चर्च रंगीन रोशनी से जगमगाए हुए हैं। वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर फादर ने प्रवचन दिए। आज सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन


मेरठ में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी चर्च रंगीन रोशनी से जगमग हो गए। चर्च की क्वायर और बच्चों की मंडली ने क्रिसमस कैरल गाए। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। रैव्ह., फादर, ब्रदर्स और सिस्टर्स ने यीशु के आगमन का संदेश सुनाया। मुक्तिदाता के आगमन पर श्रद्धालु झूम उठे।  

सेंट जोजफ कैथेड्रिल चर्च में रात्रि में 11 बजे कैरल सिंगिंग के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। गायन मंडली के लोरेंस, विनीत जेम्स, आशीष एडवर्ड, निशि, रश्मि, अलीशा ने फादर रॉय के नेतृत्व में गीत प्रस्तुत किए। 11:30 बजे चर्च के मुख्य बिशप फ्रांसिस कलिस्ट ने मुख्य प्रार्थना मिस्सा बलिदान कराया। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने संसार की रचना की। हम आज्ञाकारी नहीं रहे। धरती पर पाप बढ़ा तो प्रभु संसार में आए। यीशु ने धरती पर आकर पवित्रता को बढ़ाया और बुराइयों का अंत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ : विदेश से 82 लोग और आए मेरठ, 616 की जांच होनी बाकी, रिकॉर्ड में दो बार लिखे गए 192 लोगों के नंबर

बच्चा पार्क स्थित सेंट थामस चर्च में भव्य सजावट की गई। रात्रि में पास्टर पारितोष नोएल के साथ उनके सहयोगी पास्टर और कलीसिया ने प्रार्थना की। रैव्ह. पारितोष नोएल ने कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि सही समय में उसने अपने पुत्र प्रभु यीशु मसीह को इस जगत के उद्धार के लिए भेजा। 

लेखानगर स्थित सेंट जोंस चर्च में रात्रि में प्रार्थना सभा का आयोजन पास्टर रिनवी नोएल की अध्यक्षता में की गई। प्रभु भोज सभी को पैक करके दिया गया। चर्च में बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना में शामिल हुए। लालकुर्ती स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च, कंकरखेड़ा स्थित सेंट पीटर्स चर्च, कंकरखेड़ा स्थित सेंट जेम्स चर्च, प्रभात नगर स्थित दुआ का घर, नंगलाबट्टू स्थित एबीसी चर्च, जागृति विहार स्थित देव सेवा चर्च ऑफ गार्ड, सिविल लाइंस स्थित अनंत आशा प्रार्थना भवन, शास्त्रीनगर स्थित ईसीआई चर्च, जागृति विहार एबीसी चर्च, अब्दुल्लापुर स्थित सर्वेंट ऑफ गार्ड मिनिस्ट्री चर्च, कंपनी गार्डन स्थित सेंट पॉल्स चर्च में प्रार्थना हुई।

सरधना चर्च में यीशु के जन्म पर बजे घंटे-घड़ियाल 
ऐतिहासिक चर्च में शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म होने पर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे और चर्च में घंटे-घड़ियाल बज उठे। चर्च में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई दी। चर्च में रात्रि में फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराई। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु व माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के समक्ष मत्था टेक कर घर परिवार के साथ विश्व में मंगल कामना के साथ सुख समृद्धि की मन्नत मांगी।

नगर के ऐतिहासिक चर्च में शुक्रवार रात प्रभु यीशु के जन्म के मौके पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ मिस्सा बलिदान कराया गया। चर्च में बनाई गई गोशाला में सुंदर चरणी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराई और मिस्सा बलिदान कराते हुए केक काटकर क्रिसमस डे की बधाई दी।
विज्ञापन

मेरठ के सेंट जेवियर स्कूल में क्रिसमस के दौरान बच्चे व शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
स्कूलाें में सेंटा बने बच्चे
मेरठ के सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्रिसमस को लेकर आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रभू यीशु के जन्म से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की और सेंटा बने नन्हें बच्चों ने क्रिसम के कैरोल गाए। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा आर कुमार व मैनजर राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को प्रभू यीशु के जीवन से जुड़ी जानकारी दी और क्रिसमस के महत्व को समझाया। 

छात्रों ने क्रिसमस ट्री सजाया 
मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में छात्रों ने क्रिसमस ट्री तैयार किया। किंडर गार्टन के छात्रों ने सेंटा क्लॉज की टोपियां बनाईं। डायरेक्टर कर्नल रनबीर सिंह जाखड़ ने क्रिसमस की महत्ता बताई। ट्रांसलेम एकेडेमी कक्षा आठ के छात्रों ने जॉय-जॉय गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा एक से पांच के छात्रों ने जिंगल बैल-जिंगल बैल गीत पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य अमित जैन ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें