रोजगार मेले में 390 को नियुक्ति पत्र सौंपे
मेरठ। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं जन चेतना युवा क्लब शांति देवी पुंडीर संस्थान की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 10 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर 390 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत यह रोजगार मेला लगाया गया। मेले में करीब 470 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नगरायुक्त मनीष बंसल ने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इसके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर डूडा के परियोजना अधिकारी आशीष भी मौजूद रहे। संचालन राकेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम में सीमा सिंह, सुनील चौधरी, नितिन शर्मा, प्रशांत, सचिन आदि रहे।