फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: नकली फूड सप्लीमेंट व अधिक स्टेरॉयड ने ली जिम ट्रेनर की जान, 27 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते रहा धामा

Sun, 11 Sep 2022 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी निवासी संजीव धामा पुत्र भोपाल सिंह सेंट्रल मार्केट स्थित जिम में ट्रेनर थे। उनकी पत्नी आराधना के मुताबिक 13 अगस्त को उनके पति के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह उन्हें संतोष हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सक ने उनके पेट में पैनक्रियाज में दिक्क्त बताई। इसके बाद न्यूटिमा अस्पताल में इलाज शुरू कराया। यहां उनके पेट में संक्रमण बढ़ता गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली तो एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की अधिकता ने जिम ट्रेनर संजीव धामा की जिंदगी छीन ली। धामा के हंसते-खेलते परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। संजीव धामा 27 दिन तक जिंदगी के लिए जूझते रहे। उनकी मौत के बाद पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का रोकर बुरा हाल है। इलाज में शामिल रहे चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की मात्रा अधिक लेने से ही ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी निवासी संजीव धामा पुत्र भोपाल सिंह सेंट्रल मार्केट स्थित जिम में ट्रेनर थे। उनकी पत्नी आराधना के मुताबिक 13 अगस्त को उनके पति के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह उन्हें संतोष हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सक ने उनके पेट में पैनक्रियाज में दिक्क्त बताई। इसके बाद न्यूटिमा अस्पताल में इलाज शुरू कराया। यहां उनके पेट में संक्रमण बढ़ता गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली तो एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

आराधना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संजीव स्वस्थ रहने के लिए फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते थे। उन्हें क्या पता था कि यह सप्लीमेंट उनके शरीर को खोखला बना रहा है। वह रोते हुए कभी बेटियों की ओर देखतीं तो कभी अपने बूढे़ सास-ससुर की ओर। संजीव के पिता भोपाल सिंह और मां रीना भी पुत्रवधू और पोतियों को देखकर बिलखने लगते हैं।
विज्ञापन


घर बनाने और बेटियों को कामयाब करने की करते थे बात 
संजीव बड़ा जिम ट्रेनर बनने के साथ आलीशान घर बनाने और बेटियों को कामयाब करने की बात करते रहते थे। बेटियों की जिम्मेदारी बूढ़े सास-ससुर पर आ गई है। आराधना का कहना है कि वह एक घरेलू महिला है। पति के साथ उनका सपना भी चला गया है।
विज्ञापन

खैरनगर से लाते थे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड

संजीव खैरनगर से फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड लाते थे। यहां सर्विलांस और एसओजी की टीम ने कई बार नकली उत्पाद बरामद किए हैं। इसके बावजूद यह अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ।

स्टेरॉयड की अधिकता से किडनी-पैक्रियाज खराब होने का अंदेशा 
- संजीव का इलाज करने वाले न्यूटिमा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि उन्होंने नौ दिन तक संजीव का इलाज किया। उनकी दोनों किडनी और पैंक्रियाज काम नहीं कर रहे थे। उन्हें अंदेशा है कि ऐसा स्टेरॉयड की अधिकता के कारण हो सकता है। वह जिम करते थे। उनके मसल्स तो थे, मगर शरीर खोखला था। हालांकि पोस्टमार्टम या अन्य जांच के सही बात सामने आ सकती है।

शरीर के लिए जहर है स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल 
- वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही कहते हैं कि स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए जहर से कम नहीं है। स्टेरॉयड से बनाई बॉडी सिर्फ बाहर से देखने में सुदृढ़ लगती है, अंदर से खोखली हो जाती है। हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शुगर होने का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। एक्सरसाइज करना अच्छा है। अच्छा खानपान रखें और स्वस्थ रहें। ध्यान रखें, स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल कर शरीर को सेहतमंद नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें