फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे वापस कराने के लिए लखनऊ कूच करेगा गुर्जर समाज, गुढ़ा गांव में बोर्ड लगाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे वापस कराने के लिए लखनऊ कूच करेगा गुर्जर समाज, गुढ़ा गांव में बोर्ड लगाने का मामला
विज्ञापन

मवाना। गुढ़ा बोर्ड प्रकरण में दर्ज हुए मुकदमे यदि वापस नहीं हुए तो गुर्जर समाज की बड़ी पंचायत की जाएगी। वहीं गुर्जर समाज के वरिष्ठ लोगों की 10 बसें भरकर लखनऊ जाएंगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर हस्तिनापुर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे। जब तक मुकदमे वापस नहीं होंगे, लखनऊ में ही रहेंगे।
गुढ़ा बोर्ड प्रकरण में दर्ज 69 मुकदमों के संबंध में आकाश गुर्जर ने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराकर गुर्जर समाज की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। गुर्जर समाज को डराया और फंसाया जा रहा है। गुर्जर समाज का ये शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम पर रंगदारी, एससीएसटी एक्ट जैसे मुकदमे भी लगाए गए हैं। गुर्जर समाज पर रंगदारी जैसे मुकदमे लगाकर समाज को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। जल्दी ही गुर्जर स्वाभिमान पंचायत करके ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। जब तक सभी मुकदमे वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज के लगभग 500 लोग 10 बसों में सवार होकर शीघ्र ही लखनऊ जाएंगे तथा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलकर हस्तिनापुर विधान सभा की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा तथा हो रहे गुर्जर समाज के उत्पीड़न से भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव निडावली में गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की गई कि यदि मुकदमे वापस नहीं हुए तो गुर्जर समाज के 500 लोगों की टीम लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष तथा संगठन मंत्री से मिलकर झूठे मुकदमे हटाने की मांग करेगा और हस्तिनापुर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें