फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: सर्वार्थ सिद्धि योग में गुप्त नवरात्र आज से, दस महाविद्याओं की होगी पूजा

Sat, 10 Feb 2024 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आज से गुप्त नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग में नवरात्र होंगे, वहीं ज्यातिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 10 फरवरी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होगा और समापन 18 फरवरी को होगा। इस बार नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। इसे अखंड नवरात्रि भी कहते हैं। ज्योतिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं।

विज्ञापन


गुप्त देवी भागवत के अनुसार साल में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है। आचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस काल में दस महाविद्याओं की पूजा होती है।  

यह भी पढ़ें: UP: हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज बोले-पहले था लव जेहाद, अब चल रहा लैंड जेहाद, जयंत को लेकर कही ये बात  
विज्ञापन


देवी आराधना के इस उत्सव में बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। यह शादियों के लिए भी अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन शादियां भी काफी संख्या में होंगी।
विज्ञापन


फरवरी के त्योहार
ज्योतिर्विद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि इस माह 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 16 फरवरी को नर्मदा जयंती, 20 फरवरी को एकादशी व्रत, 21 फरवरी को प्रदोष व्रत, 23 फरवरी को पूर्णिमा, 24 फरवरी को संत रविदास जयंती और पुण्यदान पूर्णिमा रहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें