फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने मासूम बच्ची को मार डाला, परिवार में मचा कोहराम, जिले में ताबड़तोड़ हो रहीं घटनाएं

Tue, 25 Apr 2023 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : गुलदार ने एक मासूम बच्ची को मार डाला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, जिले में लगातार ताबड़तोड़ घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में गुलदार ने मासूम बच्ची को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में रेहड़ क्षेत्र के गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर में गुलदार ने एक बच्ची को निवाला बना बना लिया। मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर निवासी टेकचंद सैनी ने बताया कि मौजा मुस्सेपुर में तीन चार लोगों के मकान हैं। मकानों के समीप ही खेत है। बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे परिजन खाना खाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठा गुलदार अचानक खेतों से निकलकर एक घर में घुस आया और उसकी पांच वर्षीय पुत्री खुशी को उठा ले गया।

वहीं, शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर बच्ची की तलाश में निकले। लगभग आधा घंटे बाद बच्ची का शव निकट ही चेतराम सिंह के गन्ने के खेत में मिला। गुस्साए दर्जनों ग्रामीण बच्ची का शव लेकर बादिगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की खबर मिलते ही सीओ अफजलगढ़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Saharanpur: बहनोई ने साले को पीट-पीटकर मार डाला, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से एक के बाद एक प्रतिदिन गुलदार के हमले हो रहे हैं। जिले में 19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध को मार डाला था।

इसके बाद हुए ये हमले
20 अप्रैल बृहस्पतिवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।
21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।
22 अप्रैल शनिवार की रात  फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक 6 साल की बालिका पर घर के ऑगन में नल पर पानी पीते हमलाकर जख्मी कर दिया था।
23 अप्रैल की रात को रेहड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका पर हमला कर मार डाला।
25 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर एक सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर मार डाला।

वहीं, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और समूह में खेतों पर जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने व जंगल में खेतों पर काम करने से पूर्व शोर करने व रेडियों या मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें