फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई

Mon, 18 Sep 2023 07:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर जनपद से शुरू हुआ सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। मेरठ में गुर्जर समाज ने सोमवार को यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली थी। पुलिस ने सोमवार सुबह तक भी अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने सख्ती दिखाते यात्रा को रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट मिहिर भोज की यात्रा पर विवाद गहरा गया है। गुर्जर और राजपूत समाज में खींचतान बढ़ गई है। गुर्जर समाज ने आज यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली। इसमें गुर्जर समाज के कई नेता, विधायक आदि शामिल होने पहुंचे। वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना यात्रा के विरोध में खड़ी हो गई है। ऐसे में टकराव की स्थिति बन गई। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। जहां यात्रा निकालने के लिए गुर्जर समाज के लोग एकत्र हुए उन पर पुलिस कार्रवाई की गई। कई जगह गुर्जर समाज के लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें बस में भरकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं यात्रा को लेकर सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के प्रदेश महासचिव मोनू पवार ने साथियों के साथ यात्रा के लिए जनसंपर्क किया। मोनू पंवार ने कहा कि प्रशासन यात्रा में लगे साथियों को लाल कार्ड भेजकर डराना चाहता है, लेकिन मवाना में होने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी। 

मवाना में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala

कहा कि आज हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ेगा। यात्रा में कई विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, प्रमुख व अन्य गुर्जर समाज व संगठन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, सरधना विधायक अतुल प्रधान ने इस यात्रा में शामिल होंगे।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूबे सिंह उर्फ बबलू प्रधान का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रैली का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। यात्रा निकाली गई तो विरोध किया जाएगा। इस संबंध में पहले ही डीएम को पत्र दिया जा चुका है। 

विज्ञापन

दो दर्जन लोगों को रेड कार्ड जारी किया 
यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस द्वारा यात्रा निकालने वाले लोगों, फेसबुक लाइव आने वाले या यात्रा को लेकर जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, ऐसे दो दर्जन से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किया है। थाना प्रभारी मवाना ने जुलूस या यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान नहीं की गई है। जनपद में धारा 144 लागू है। इस प्रकार का आयोजन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णत: उल्लंघन है।

राज्यमंत्री ने अधिकारियाें संग की बैठक
यात्रा को लेकर नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक के आवास पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक, हस्तिनापुर ब्लाॅक प्रमुख, मवाना ब्लॉक प्रमुख के पति के साथ एसडीएम अखिलेश यादव व सीओ आशीष शर्मा ने बंद कमरे में लगभग ढाई घंटे बैठक की।

बैठक के बाद एसडीएम अखिलेश यादव व राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि कोई यात्रा नहीं निकाली जाए। सभी लोग सीधे थाना तिराहे पर पहुंचकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें