फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को वार्मअप मैच खेला गया। अंडर 14 वर्ग में यह मैच गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन

मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें असकान ने 79, दक्ष ने 39, ओम ने 38 रन बनाए। गेंदबाबजी में देवांश ने दो, युग ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रोनिक ने 41, राम ने 44, लक्ष्य ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने 4 विकेट, विवेक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 24 अक्तूबर से अंडर-14 वर्ग का टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति द्वारा किया जाएगा। प्रथम दिन दो मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें