बहसूमा। धान के खेत में निकला अजगर की फोटो सूत्र ग्रामीण
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को धान की कटाई के दौरान खेत में अजगर दिखाई देने से किसान घबरा गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद किसान और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह सतर्क हो गए और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। अजगर पकड़े जाने के बाद किसान और ग्रामीणों ने राहत महसूस की।