फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं पर जीएसटी की दर घटाने का दवा व्यापारियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं और उपकरणों की जीएसटी दरें कम होने पर खुशी जताई
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी परिषद की बैठक में ब्लैक फंगस की दवा को जीएसटी से मुक्त रखने के अलावा जरूरी दवाओं और उपकरणों पर जीएसटी दरें घटाने पर खुशी जताई गई है। दवा कारोबारियों का कहना है कि इससे मरीजों और तीमारदारों पर महंगे इलाज का बोझ कम होगा। कोरोना महामारी में इस तरह की राहत जरूरी थी। उनका कहना है कि सरकार ने यह निर्णय देरी से लिया है।
दवा व्यापारियोें के मुताबिक एंबुलेंस पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया है। टेंपरेचर चेकिंग इक्विपमेंट्स और रेमडेसिविर की दर घटकर पांच फीसदी हो गई है। उपकरणों में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर/जेनरेटर (व्यक्तिगत आयात सहित), वेंटिलेटर, वेंटिलेटर मास्क/हेलमेट, बाइपेप मशीन और हाईलो नेसल कैनुला डिवाइस के अलावा कोविड टेस्टिंग किट और स्पेसिफाइड इन्फ्लेमेटरी डायग्नॉस्टिक किट पर भी 12 की जगह पांच फीसदी दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

------
ये बोले दवा कारोबारी...
सरकार ने सर्जिकल उपकरणों पर जीएसटी कम की है, यह स्वागत योग्य है, परंतु यह देर से लिया गया निर्णय है। इस निर्णय को पिछले साल ही लेना चाहिए था। - रजनीश कौशल, महामंत्री, मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन

---
सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है। लेकिन हमारी मांग है कि सभी जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी दर शून्य से पांच प्रतिशत ही रहनी चाहिए। - मनोज अग्रवाल, दवा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें