फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल ड्रेस में ट्रेनों में सतर्कता बढ़ाने के आदेश, जीआरपी थाना होगा पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल ड्रेस में ट्रेनों में निगरानी करेंगे जीआरपी जवान
विज्ञापन

मेरठ। हाल ही में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री के साथ हुई चोरी की घटना पर एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते समय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सिविल ड्रेस में ट्रेनों में सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील ट्रेनों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, थाने में स्वच्छता सहित अन्य कार्यों की समीक्षा में ठीक पाए जाने पर पुरस्कार देने की घोषणा की।
मंगलवार को सबसे पहले एसपी रेलवे को स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी रेलवे ने थाने के मालखाने और बंदीघर का निरीक्षण किया। एसपी ने शस्त्रों और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के लिए हेड मोहर्रिर माल राकेश राघव और बेहतर मैस प्रबंधन के लिए हेड कांस्टेबल सुबोध शर्मा को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संदिग्धों पर रखें नजर, प्लेटफॉर्म पर बढ़ाएं गश्त
- उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने से पहले और जाने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। ट्रेन से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों पर नजर रखें। वहीं, ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म पर गश्त बढ़ाएं। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। प्लेटफॉर्म पर बेवजह घूमने वालों पर नजर रखते हुए सभी डाटा पूछकर उसकी पहचान लिखी जाए। जिससे कोई घटना होने पर उससे भी पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें