दरअसल, दूल्हे से दुल्हन लगभग दोगुनी उम्र की थी, जिसका रिश्ता महज फोटो देखकर तय किया गया था। परिजनों ने बताया कि तभी से युवक इस निकाह से नाखुश था और तलाक लेने की जिद पर अड़ा था। हालांकि परिजन रिश्तेदारी में हुई इस शादी को निबाहने के पक्ष में थे।
परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवक बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
परिजनों ने युवक को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करा रही है।