फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मेरठ में फिर मिले 33 नए संक्रमित, 700 के पार पहुंचा आंकड़ा, एक दिन में छह मौत

Tue, 16 Jun 2020 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 705 पहुंच गई है
  • छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गई
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को जहां दिन भर में छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं एक  33 नए संक्रमित मिले हैं। मौत और नए संक्रमित मिलने के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टेंशन फिर से बढ़ गई है। वहीं कोरोना की चेन तोड़ना कठिन चुनौती बना हुआ है। आगे विस्तार से जानें पश्चिमी यूपी के किस जिले में क्या है महामारी की मौजूदा स्थिति :-
विज्ञापन


मेरठ में आज छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 705 पहुंच गई है। जिले में करीब 234 एक्टिव केस हैं।

आज होने वाली मौतों के बारे में जानें तो परीक्षितगढ़ के व्यक्ति की मेडिकल में मौत हुई है। इसके अलावा जाकिर कॉलोनी और रोशनपुर डोरली के रहने वाले व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है। वहीं विकासपुरी के रहने वाले एक संक्रमित ने लोकप्रिय हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, सराय लालदास के कारीगर की सुभारती मेडिकल में मौत हो गई। इसके अलावा छठी मौत मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती हापुड़ निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। वह 9 जून से कोविड वार्ड में भर्ती थे।
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर में पुलिस चौकी प्रभारी समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव
शहर की एक पुलिस चौकी प्रभारी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर का एक रेजिडेंट डाॅक्टर भी शामिल है।

इसके अलावा शहर के दो तथा गांव बरला का एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। 33 रोगी ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय रोगियों की संख्या 78 हो गई है, जबकि अब तक कुल 193 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। 115 लोग ठीक हो गए हैं।

बिजनौर जनपद में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, इनमें पंद्रह वर्षीय किशोर से लेकर 42 साल तक का शख्स शामिल है। 

बागपत में बीएसएफ के जवान समेत तीन संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बड़ौत में किरयाना का दुकानदार, बागपत के मुगलपुरा निवासी व्यक्ति और वाजिदपुर गांव निवासी बीएसएफ का जवान है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 151 पर पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें