मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि विधायक के आवास और आसपास इलाके से मोबाइल टावर के बीटीएस से आठ हजार नंबर उठाए थे। जिसमें कई नंबर संदिग्ध मिले, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। सर्विलांस एक्सपर्ट इसकी छानबीन में जुटे हैं। बीटीएस में मिले नंबरों की जांच में एसटीएफ को भी लगाया गया है, ताकि हमलावरों का कोई क्लू मिल जाए। हमलावरों की तलाश में शनिवार को क्राइम ब्रांच ने देहात इलाके में कई जगहों पर दबिश दी। हमलावरों की विधायक से क्या दुश्मनी रही, इसका पता लगने की पुलिस कोशिश कर रही है। हमला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में हुआ, जिससे साफ है कि शातिर बदमाशों द्वारा यह वारदात कराई गई।