भाकियू किसान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मेरठ पहुंची भाकियू की किसान क्रांति यात्रा का पड़ाव सिवाया टोल प्लाजा पर रहा। इस दौरान यात्रा में शामिल रहे किसानो के लिए सकौती गांव से हलवा आया तो भराला, पनवाड़ी से आलू-पूरी बनकर पहुंची। मेरठ भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि दौराला, चिंदौड़ी, सुरानी, सिवाया, अलीपुर, इकलौता आदि गांवों के लोगों ने मिलकर सामान एकत्रित किया और टोल प्लाज पर ही टेंट लगाकर हलवाई ने आलू की सब्जी और पूरी बनाई। देर रात दौराला से किसानो के लिए चना-बाखली पहुंची। जिसके बाद सुबह का नाश्ता कराने के बाद किसानों को आगे के लिए रवाना किया गया।