फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्वोदय कॉलोनी से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाने थाना क्षेत्र के सर्वोदय कालोनी से एक युवक का हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। थाना सिविल लाइन पर गृहस्वामी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सर्वोदय कालोनी निवासी बिजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रात में आहट सुनाई दी। नीचे आए तो देखा एक युवक गैराज से बोरे में सामान लेकर जा रहा है। उन्होंने युवक को आवाज देकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने बाहर खड़े मोटर साइकिल पर बनाए जुगाड़ रेहडे में बोरा रखा और भाग गया। उसने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें