मेरठ। नवमी पर शहर के देवी मंदिरों में पूजा अनुष्ठान हुए। कन्याओं को भोग लगाकर नवरात्र व्रत खोले। सदर टंकेश्वरनाथ शिव मंदिर से श्रीदुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बैंड बाजे और झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में मां दुर्गा का डोला और खाटू श्याम बाबा की झांकी को भी शामिल किया गया।
शोभायात्रा का उद्घाटन कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। मुख्य पूजन निशांत शर्मा और शिखा शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि आशीश बंसल रहे। बाबा सालासर सरकार और शिव परिवार के डोले को फूलों से सजाया गया। रथ यात्रा में मुख्य संयोजक विशाल गुप्ता रहे। इस अवसर पर धवल मल्होत्रा, अंकुर मित्तल, राहुल अग्रवाल, विशाल गुप्ता, डाॅ. संजय जैन, प्रदीप जैन, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अमित सिंघल, कुलदीप शर्मा, अजय जैन, अनिल शर्मा आदि रहे।