फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नाजुक हालत, एफएसएल भेजी जाएगी मेडिकल रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हालत नाजुक, एफएसएल भेजी जाएगी मेडिकल रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। खरखौदा के लोहियानगर से अपहरण कर जानलेवा हमले के बाद से युवती की हालत नाजुक है। एसपी देहात केशव कुमार बयान लेने अस्पताल पहुंचे, लेकिन बयान नहीं हो सके। इस घटना में दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। अभी मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। गहनता से जांच के लिए स्लाइड को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जा रहा है।
शुक्रवार शाम यह युवती दुकान से सामान लेने गई थी। तलाश की गई तो ढाई घंटे बाद युवती अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ी मिली थी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की बहन ने दूसरे समुदाय के युवक धर्मेंद्र पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। युवती के सिर में 36 टांके आए थे। परिजनों ने काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि युवती की हालत सही नहीं है। उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। बयान दर्ज होने पर ही विवेचना आगे बढ़ेगी। मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए एफएसएल लैब मेडिकल रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें