मेरठ में प्रेमी युगल ने शुक्रवार शाम को लिसाड़ीगेट थाने में जमकर हंगामा किया। युवती ने कहा कि उसे मरना मंजूर है, लेकिन शादी अपने प्रेमी के साथ ही करेगी। वहीं दोनों के परिजनों में थाने के बाहर हाथापाई हो गई।
पढ़ें : ...जब थाने में प्रेमिका बोलीं, साहब! हमारी शादी करा दो और आप भी मुक्त हो जाओ
लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन निवासी जिशान उर्फ मोनू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 अक्तूबर को दोनों घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को युवक ने अपने परिजनों को फोन किया किया वह रुड़की में हैं। इस पर युवक के परिजन प्रेमी युगल को ले आये और लिसाड़ीगेट पुलिस को सौंप दिया। पता चलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गये। परिजन युवती को ले जाने लगे तो युवती ने हंगामा कर जाने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि युवती को महिला थाने भेज दिया गया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/