मेरठ जिले के कंकरखेड़ा में आधी रात को प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी को अपने घर बुलाया। प्रेमी कमरे में पहुंचा तो एक पड़ोसी ने बाहर से कुंडी लगाकर हल्ला मचा दिया। मोहल्ले में जाग हो गई तो लोगों की भीड़ जुट गई। युवती ने यूपी-100 पर कॉल कर जानलेवा हमले की सूचना दे दी।
मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव का हैं। इंटर की एक छात्रा का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात छात्रा के माता पिता अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे। तभी युवती ने अपने प्रेमी को फोन करके घर पर बुला लिया। प्रेमी जैसे ही युवती के कमरे में घुसा तभी मोहल्ले के एक युवक ने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे में बाहर लोगों की भीड़ लगी देखी तो युवती ने पुलिस को सूचना देकर दोनों की जान को खतरा बताया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स को लेकर पहुंच गए। उससे पहले लोगों ने युगल को जमकर पीटा।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने युवती को महिला थाने में भेजा और युवक को कंकरखेड़ा थाने में ले गई। शुक्रवार को युवती के महिला थाने में बयान हुए, जिसमें युवती ने साफ कहा है कि उसको मारने के इरादे से हमला हुआ हैं। उसको भी काफी चोट लगी हैं। वह प्रेमी से शादी करेगी। परिजनों के पास वह नहीं जाएगी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण कराया हैं। शनिवार को युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...