फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशीला पदार्थ देकर युवती से बलात्कार, मंगेतर को भेजी वीडियो क्लिप

Tue, 31 Jul 2018 07:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी युवती के गांव का रहने वाला है। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप उसके मंगेतर को भेज दी।

विज्ञापन


घटना पांच जुलाई की है। युवती का आरोप है कि वह पड़ोस में युवक के बीमार पिता को देखने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बना ली। उसके बाद युवती की शादी तय हो गई। आरोपी युवक युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने 20 जुलाई को युवती को बुलाकर कहा कि यदि वह उसकी बताई जगह पर नहीं पहुंची तो उसकी वीडियो क्लिप नेट पर डाल देगा। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन

आरोप है कि युवती की शादी जिस युवक से तय हुई थी उस युवक के पास भी वीडियो क्लिप भेज दी। जिसके बाद युवती का रिश्ता टूट गया। 20 जुलाई को आरोपी ने घर के बाहर से उसके अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने कहा कि उसकी शादी टूट गई है और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी ने उसका जीना भी दुश्वार कर दिया है। 

एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अफजाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि युवक की मां समेत तीन के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें