फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में सिपाही की बहन को संदिग्ध परिस्थति में तमंचे से लगी गोली, हालत गंभीर

Thu, 16 Jul 2020 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • युवती का पिता होमगार्ड में तैनात, भाई की रामपुर में पोस्टिंग
  • युवती के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, पुलिस घटना की जांच में जुटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गुरुवार रात सिपाही की बहन को तमंचे से पेट में गोली लग गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, युवती की हालत गंभीर बताई है।  मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


एसओ मेडिकल कुलबीर सिंह के मुताबिक सरायकाजी में होमगार्ड अमन सिंह का परिवार रहता है। उसका बेटा रिंकू सिपाही है। उसकी पोस्टिंग रामपुर है। रिंकू की करीब बीस वर्षीय बहन दीपा गुरुवार रात में घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए हुए थे।

इसी दौरान दीपा के पेट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दीपा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी और पास में तमंचा पड़ा था। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दीपा को न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पाकर मेडिकल पुलिस पहले घटनास्थल और फिर हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए। पुलिस का कहना है कि युवती ने स्वयं को गोली मारी या किसी और ने वारदात की है। घर में तमंचा कहां से आया। इस बाबत उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। वहीं, सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि युवती का मजिस्ट्रेटी बयान करा दिया है। गोली कैसे लगी तथा तमंचा कहां से आया इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें