फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मृत दिखा बेच दी करोड़ों की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को मृत दिखा बेच दी करोड़ों की जमीन
विज्ञापन

मोदीनगर। भूमाफियाओं द्वारा किसान को मृत दिखा करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने लेखपाल, कानूनगो, दस्तावेज लेखक और खरीद फरोख्त करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन सकते में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जय भगवान पुत्र रामदास पूर्व में संतपुरा बिसोखर गांव का मूल निवासी है। जय भगवान अनुसूचित जाति से है और उनकी कादराबाद गांव में छह बीघा खेती की जमीन है। जय भगवान का आरोप है कि भूमाफियाओं ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर फर्द में अपना नाम दर्ज करा लिया और जमीन का बैनामा कर दिया। खेत की तरफ अंजान लोगों की लगातार आवाजाही के बाद किसान ने संदेह होने के बाद फर्द निकलवाई तो मामले का खुलासा हुआ। फर्द में अपने को मृत देख किसान हतप्रभ रह गया। किसान बृहस्पतिवार को तहसीलदार के सामने पेश हुआ और मामले की शिकायत की। किसान ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जय भगवान ने फर्जीवाड़े में हलका लेखपाल और कानूनगो के शामिल होने का आरोप लगाया है। किसान ने भूमाफियाओं सहित कई आरोपियों के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी है। तहसीलदार प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें