फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट्स में हर्ष फायरिंग की वीडियो डाली, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरादनगर हर्ष फायरिंग करने वाला योगेश गिरफ्तार
विज्ञापन
स्टेट्स में हर्ष फायरिंग की वीडियो डाली, किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। एक ग्रामीण को बेटे के जन्मदिन पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। ट्विटर पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और रिपोर्ट दर्ज कर ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मनोटा गांव निवासी योगेश कुमार परचून की दुकान करते है। योगेश का बेटा जब पांच वर्ष का हुआ था तो उसके जन्मदिन पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। नववर्ष पर हर्ष फायरिंग की वीडियो व फोटो को उन्होंने अपने मोबाइल के स्टेट्स पर लगा लिया। किसी ने उसकी वीडियो व फोटो को ट्विटर पर डालकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान लेकर एसओ मुरादनगर को निर्देश दिए। एसओ सतीश कुमार ने योगेश निवासी मनोटा गांव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें