फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी विधायक और रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर में धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी विधायक और रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर में धक्कामुक्की
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में गड्ढों की शिकायत करने पहुंचे रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर और लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
नगर की बैंक कॉलोनी निवासी जयप्रकाश चौहान नगर पालिका परिषद में फूड इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बताया कि सोमवार को पालिका के सभागार में भाजपा संगठन संबंधी कोई बैठक चल रही थी। बैठक खत्म होने के बाद पालिका परिषद के चेयरमैन अशोक महेश्वरी पालिका में ही स्थित अपने कार्यालय में लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से कुछ बात कर रहे थे। इसी दौरान वह नगर में खोदे गए गड्ढों के कारण हो रही परेशानी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश ने चेयरमैन को बताया कि नगर में सीवर लाइन डालने के दौरान खोदे गए गड्ढों में गिरकर वह चोटिल हो चुके हैं। इन गड्ढों को शीघ्र ठीक कराया जाए। इसी बात को लेकर चेयरमैन अपना स्पष्टीकरण देने लगे तो नोकझोंक शुरू हो गई। सेवानिवृत्त अधिकारी ने इस कार्य में कमीशन खोरी का भी आरोप लगाया। बताया गया कि कहासुनी होते होते वह लोग कार्यालय से बाहर आ गए। जयप्रकाश चौहान का आरोप है कि इसी बीच सेवानिवृत्त अधिकारी और लोनी विधायक के साथ पहले कहासुनी हुई इसके बाद विधायक ने धक्कामुक्की की। चर्चा मामले को लेकर मारपीट की भी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि सेवानिवृत्त अधिकारी चेयरमैन पर हावी हो रहा था इसी के चलते उन्होंने उसे हाथ पकड़ कर अलग किया था ताकि कोई झगड़ा ना हो। विधायक ने धक्कामुक्की की किसी भी बात से इनकार किया है। इस संबंध में जयप्रकाश चौहान का कहना है कि वह पालिका में हाउस टैक्स जमा कराने गए थे। उन्होंने चेयरमैन से गड्ढों के कारण हो रही परेशानी की शिकायत की। मगर चेयरमैन ने उनकी बात नहीं सुनी। जयप्रकाश ने बताया कि इसी बात को लेकर लोनी विधायक ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें