फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती के मंगेतर ने दहेज नहीं मिलने पर शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद युवती के पिता की तबीयत खराब हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद डीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

उक्त कॉलोनी निवासी युवती का रिश्ता उत्तराखंड निवासी युवक के साथ हुआ था। युवक एक बड़ी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। शादी 26 अप्रैल को होनी थी। बताया गया कि तय समय पर शादी से दो दिन पहले युवती के परिजन सगाई के लिए उत्तराखंड गए। आरोप है कि युवक मनमाना दहेज न लाने पर नाराज हो गया और सगाई कराने से इनकार करने लगा। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने किसी तरह युवक को समझाबुझा कर उसे सगाई के लिए राजी किया। इसके बाद बारात आने से एक दिन पहले युवक ने युवती के परिजनों को फोन कर शादी में पूरा दहेज देने की मांग की। लड़की पक्ष ने एकदम इतने दहेज की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई तो युवक को ने रिश्ता तोड़ दिया। परिजनों ने निर्धारित तिथि पर बारात की प्रतीक्षा की, लेकिन दहेज लोभी मंगेतर बारात लेकर नहीं पंहुचा। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें