फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: महिला को अगवा कर दरिंदगी, पीड़िता की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 02 Sep 2022 08:34 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

महिला को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। होश आने पर महिला ने खुद को केदारनाथ पाया। महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को होश आया तो वह केदारनाथ में थी। आरोपी महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 अगस्त को गांव निवासी एक युवक ने बहाने से उसे कार में बुलाया। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई। 22 अगस्त को महिला को होश आया तो उसने अपने आप को केदारनाथ में पाया।

यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। परिवार वालों ने बेइज्जती होने के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। अब आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात: बेटे की जिंदगी के लिए गिड़गिड़ाती रहीं शिखा, नहीं पसीजा दरिंदों का दिल,तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें