फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक दो थानों के काटे चक्कर तब जाकर एसएसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के रोरी गांव में नवविवाहिता सोनम 21 की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोनम की शादी चार माह पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन

भोजपुर के सुजानपुर अखाड़ा गांव निवासी सुभाष ने अपनी पुत्री सोनम की शादी बीते 9 मार्च को रोरी गांव निवासी किशनपाल सिंह के पुत्र अभिषेक के साथ की थी। शनिवार सुबह सोनम की ससुराल रोरी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता सुभाष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दान दहेज से नाखुश थे और बाइक तथा नगदी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार सोनम को प्रताड़ित भी किया गया। सोनम ने इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद सुभाष ने सोनम के ससुराल वालों को अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर समझाने का प्रयास भी किया था। आरोप भी ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। । सुभाष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। मृतका के पिता सुभाष ने पति अभिषेक, ससुर कृष्णपाल, देवर अर्पित तथा सास रेखा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति अभिषेक सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें