फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला कर बेटे समेत भागा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला कर बेटे समेत भागा गैंगस्टर
विज्ञापन

मोदीनगर। दो साल से वांछित चल रहा गैंगस्टर जाहिद उर्फ मोटा पुलिस टीम पर हमला कर फिल्मी स्टाइल में पुत्र सहित भाग निकला। गैंगस्टर के पुत्र नाजिम ने पुलिस टीम को गाड़ी से रौंदने की कोशिश की। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एक पुलिसकर्मी की तरफ से दोनों के खिलाफ मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिसकर्मी ने दी हुई तहरीर में बताया कि मोदीनगर स्थित गोल गेट आर्दशनगर निवासी जाहिद उर्फ मोटा लोनी थाने से गैंगस्टर एक्ट में करीब दो वर्ष से वांछित चल रहा है। एसपी देहात की एसओजी टीम गैंगस्टर की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार रात गैंगस्टर की लोकेशन मिल गई। पुलिस ने उसे नगर के सौंदा रोड पर घेर लिया। गैंगस्टर अपने पुत्र सहित कार में सवार था, कार गैंगस्टर का पुत्र चला रहा था। पुलिस टीम ने कार के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और वांछित को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गैंगस्टर के पुत्र ने गाड़ी को बैक कर वहां खड़ी पुलिस टीम को रौंदने का प्रयास किया और पिता-पुत्र हथियार लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी का पीछा भी किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इंजन और चेसिस नंबर टैंपर्ड करता है गैंगस्टर
एसपी देहात के अनुसार जाहिद उर्फ मोटा पर वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। वाहन चोरी के मामलों में उसके खिलाफ लोनी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंगस्टर जाहिद उर्फ मोटा वांछित था। जाहिद चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर को टैंपर्ड करता है।
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि वांछित गैंगस्टर जाहिद उर्फ मोटा तथा उसके पुत्र नाजिम के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें