फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमई पर बेकाबू बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमई पर बेकाबू बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के समीप बृहस्पतिवार रात मेरठ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर डीएमई की रेलिंग से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भोजपुर के मुरादाबाद गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रैक्टर रेलिंग से टकरा गया और ट्रैक्टर तथा ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पहुंची डीएमई के हाइवे पेट्रोलिंग अफसर मुकेश कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें