फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बस में घायल हुआ छात्र, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की बस में घायल हुआ छात्र, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कला गांव स्थित मॉर्डन एकेडमी का कक्षा आठ का छात्र रौनक चौधरी पांच दिन पहले स्कूल की बस में घायल हो गया। घर लौटते समय खिड़की का कांच घुसने से उसे गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को नाराज परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
सीकरी खुर्द मार्ग स्थित कॉलोनी निवासी बिट्टू चौधरी एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में लैब सहायक हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र रौनक चौधरी मॉर्डन एकेडमी में कक्षा आठ में पढ़ता है। रौनक जब 12 मई को स्कूली बस द्वारा घर लौट रहा था तभी भीषण गर्मी के चलते छात्रों ने बस का शीशा खोलना चाहा। परिजनों का आरोप है कि शीशा पहले से ही टूटा हुआ था और खोलते समय अचानक टूट कर रौनक के हाथ में घुस गया। जिस कारण बच्चे का हाथ बुरी तरह कट गया। बिट्टू चौधरी के मुताबिक इसके बाद स्कूली बस उनके घायल पुत्र को घर के बाहर ही छोड़ गई। लहूलुहान हालत में परिजन बच्चे को नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार रौनक के हाथ में तीस से अधिक टांके लगे हैं। पिता ने थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। हंगामा कर रहे परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही है। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में स्कूल का पक्ष जानने के लिए कॉल की गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल को हुई थी अनुराग की मौत
20 अप्रैल को नगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र अनुराग भारद्वाज की स्कूल बस में स्कूल जाते से मौत हो गई थी। छात्र की मौत के बाद खूब हंगामा मचा था। बाद में पुलिस ने आरोपी बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्र अनुराग की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें