फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने वाला शातिर गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

Tue, 17 May 2022 11:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ

सार

फर्जी कागजातों को तैयार कर जमीन बेचने वाले आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी कागजातों को तैयार कर जमीन बेचने वाले आरोपी रमेश चंद यादव को पशु अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पारिवारिक सदस्य भी धोखाधड़ी में शामिल रहे है। इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि आरोपी रमेश 421 नंगला बट्टू प्रभात नगर का रहने वाला है। 

यह भी पढें: Muzaffarnagar : भाकियू में फूट से टूट गए थे जौला, हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर का दिया था नारा

सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रमेश चंद यादव जमीनों पर कब्जा कर फर्जी कागजात तैयार कर उनको बेच देता था। कई साल से वह इस काम को कर रहा था। गिरोह में कई सदस्य हैं, जो वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मेडिकल, टीपीनगर, कंकरखेड़ा और अन्य थानों में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुका है। उसे सोमवार देर शाम पशु चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढें: खुशखबर : पाकिस्तान से आए हिंदुओं को मिलेगा अपना घर, पुनर्वास के तहत कानपुर में बनाएंगे आशियाना

पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से धन अर्जित करके बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने की कार्रवाई भी अधिकारियों के आदेश पर की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें