फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में कुंबल कर 30 हजार नकदी सहित सात लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में कुंबल कर 30 हजार नकदी सहित सात लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डागर विहार कॉलोनी के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक दुकान में कुंबल करके करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान व 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी सचिन गर्ग की दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डागर विहार कॉलोनी के पास अग्रवाल एंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार सुबह सचिन गर्ग दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर से सारा सामान गायब था। सचिन ने बताया कि चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में कुंबल कर रखा था। चोर गल्ले में रखे 30 हजार रुपये सहित करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि दुकानदार की तहरीर पर जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें