फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहपुर की ग्राम प्रधान की शिकायत को मंडलायुक्त ने लिया गंभीरता से। एसडीएम को 30 नवंबर से पहले अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि से हटवाएं कब्जा, 30 को गांव में चौपाल लगाएंगे कमिश्नर
विज्ञापन

मवाना। माछरा ब्लाक की सिंहपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान नीलम त्यागी की शिकायत को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लिया है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को आदेश दिया कि 30 नवंबर को वे गांव में चौपाल लगाएंगे। इससे पहले ग्राम पंचायत की भूमि से कब्जा हट जाना चाहिए।
विज्ञापन

माछरा ब्लाक की ग्राम प्रधान नीलम त्यागी ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि को भूमाफिया ने कब्जा रखा है। जिले के आला अधिकारियों से लेकर सीएम तक से इसकी शिकायत की जा चुकी है। ग्राम प्रधान ने मंडलायुक्त को पत्र देकर बताया कि आपके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की 25 बीघा भूमि को दो दिन में खाली करने की चेतावनी दी थी। लेकिन जब दौरान निरस्त हो गया तो तहसील प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कोशिश करनी छोड़ दी। पत्र में आरोप लगाया है कि कानूनगो के सहयोग से अवैध कब्जाधारियों ने आलू की फसल बोनी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ग्राम पंचायत की लगभग 30 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करवा पा रहा है। इस मामले में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पत्र भेजकर एसडीएम को निर्देश दिया है कि वह 30 नवंबर को गांव में चौपाल लगाएंगे, इससे पूर्व अतिक्रमण हट जाना चाहिए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें