फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार त्यागने और दूसरों के सम्मान का संदेश दिया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षणी पर्व पर असौड़ा हाउस जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग......
विज्ञापन
- उत्तम मार्दव धर्म के प्रति समर्पित रहा दशलक्षण पर्व का दूसरा दिन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन समुदाय में दशलक्षण पर्व का विशेष महत्व है। शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में महापर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म के प्रति समर्पित रहा। इस दिन मंदिरों में भगवान महावीर और शांतिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंडितों के प्रवचनों के माध्यम से मार्दव धर्म के महत्व को समझाया। प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागने और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना को अपनाने का संदेश दिया गया।
कंकरखेड़ा के जैन मंदिर में हुआ पंच परमेष्ठी विधान
मेरठ। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कंकरखेड़ा में दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन मध्य प्रदेश से आए विधानाचार्य ऋषभ जैन के मार्गदर्शन में पंच परमेष्ठी विधान का पाठ शुरू हुआ। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र की भूमिका पराग जैन, कुबेर इंद्र की भूमिका अंकुर जैन, शांतिधारा का सौभाग्य नरेश चंद जैन और अतिवीर जैन को प्राप्त हुआ। जिनवाणी स्थापना का सौभाग्य रुचि जैन, नवीन जैन और उनके परिवार को मिला। सायंकाल में जैन मिलन महिला जागृति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। इस अवसर पर डीके जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, संदीप जैन, अंकुर जैन, सुमत प्रकाश जैन और जितेंद्र जैन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

वीर नगर जैन मंदिर में बच्चों को पुरस्कृत किया
मेरठ। दिल्ली रोड पर वीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक और पूजन किया गया। उत्तम मार्दव धर्म की पूजा के साथ शांतिधारा का सौभाग्य सुदीप जैन को प्राप्त हुआ। सायंकाल में भगवान की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, योगेश जैन, नितिन जैन, संदीप जैन और शुभम जैन रहे। ब्यूरो
शांतिधारा के बाद किया सामूहिक पूजन
मेरठ। कचहरी रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा के बाद सामूहिक पूजन हुआ। विपिन जैन, विकास जैन, अनिल जैन, और शोभित जैन को पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संजय जैन के द्वारा महावीर दीप अर्चना की गई। आचार्य प्रज्ञा सागर के आशीर्वाद से निरंतर चल रही पूजा संपन्न हुई। वीर नव युवती संघ द्वारा भक्ति नृत्य और प्रश्न मंच किया गया। संपदा, संस्कृति, शुभी, अन्याय, परी और कनिका ने भाग लिया। इस अवसर पर राजीव राय जैन, अंजू जैन, पूनम चंद जैन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

राग-द्वेष से बचकर भावों को शुद्ध करें
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन भगवान शांतिनाथ को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य उमेश जैन सराफ, प्रदीप जैन, अंशुल जैन और अनुराग जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद अर्हम चक्र महामंडल विधान में 211 अर्घ समर्पित किए गए। पंडित नंदन शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि राग द्वेष से बचकर अपने भावों को शुद्ध रखना चाहिए। सायंकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में विनय जैन, सुनील जैन, अचल जैन, अरुण जैन, सत्येंद्र जैन, और चैतन्य जैन आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें