फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम

विज्ञापन
मोदीपुरम- दयावती मोदी अकादमी में विजेता टीम काे सम्मानित करती प्रधानाचार्या।
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी में शुक्रवार को भाषा सप्ताह समारोह का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के चारों सदनों की ओर से अंतर सदन अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विलियम शेक्सपियर अल्फॉस डौडेट, फॉस्टस की कृतियों को पेश किया गया। विद्यार्थियों ने जर्मन गीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही फ्रांसीसी नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रतियोगिता में पटेल सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय व गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने सभी प्रतियोगियों के अभिनय कौशल की सराहना की। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विवेक यादव, शशि ढाका, अनीता डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें