फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: खाना बनाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलसे, दो दिन बाद घर में होनी है शादी

Mon, 25 Apr 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के तकरीबन आठ सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार सुबह टीपीनगर थानाक्षेत्र में एक मकान में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलस गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र में चंद्रलोक कॉलोनी में आज सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इससे आसपास मौजूद परिवार के आठ लोग झुलस गए। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें