फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से उठी गैंगस्टर की अर्थी, हापुड़ में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
हापुड़ के बृजघाट पर विनय त्यागी के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद परिजन व पुलिस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू के शव का शनिवार की रात हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच बृजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र तन्मय.ने मुखाग्नि दी। इससे पहले शव ऋषिकेश से शाम 7:30 बजे एंबुलेंस से उसके घर जागृति विहार सेक्टर-2 पर लाया गया। शव पहुंचते त्यागी समाज और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। विनय के दोनों बेटे और परिवार की महिलाएं वहां पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन

शव आने के बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मेडिकल थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटा शव घर पर रखने के बाद परिवार के लोगों ने बृजघाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इससे पहले विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी लगते शनिवार शाम पांच बजे से जागृति विहार वाले मकान पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। पुलिस व एलआईयू की टीम आने जाने वाले लोगों की निगरानी में लग गई। पड़ोसियों ने थोड़ा दूरी बनाकर रखी। विनय के दोनों बेटे मुंह ढंककर अपने घर पहुंचे। देर शाम विनय त्यागी का शव मेरठ पहुंच गया। तभी त्यागी समाज और आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक विनय शव उसके घर पर रहा। इस दौरान पुलिस ने भी वहां निगरानी बढ़ा दी। परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें