युवक किशोरी को यह कहकर ले आया कि तुम्हें गांव घूमाकर लाता हूं। युवक ने फोन करके अपने साथी को बाइक लेकर बुलाया और किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेतों की ओर चले गए, वहां दोनों ने जबरन किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। जानिए पूरा मामला...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बड़ौत में शाहदरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया और घटना के बारे में घर बताने पर परिजनों को मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी उसे शाहदरा क्षेत्र छोड़कर भाग गया। इसके परिजनों ने कोतवाली में एक युवक को नामजद कर दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
शाहदरा क्षेत्र के एक कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी अपनी मम्मी के साथ रह रही थी। इनके घर में क्षेत्र के एक युवक का आना जाना था। 21 अप्रैल को वह युवक किशोरी को यह कहकर बड़ौत ले आया कि तुम्हें गांव घूमाकर लाता हूं। दोनों शाहदरा से ट्रेन से बैठकर कोतवाली क्षेत्र के एक हाल्ट पर उतर गए। युवक ने फोन करके अपने साथी को बाइक पर बुलाया और तीनों बाइक पर बैठकर खेतों की ओर चल गए, वहां दोनों ने जबरन किशोरी के साथ दुराचार किया और धमकी दी यदि किसी ने घटना बताई तो पूरे परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे।
पढ़ें : पति दवाई लेने गया था, देवर ने बंदूक की नोक पर भाभी से किया जबरन बलात्कार
इसके बाद दोस्त अपने घर चला गया और युवक उसे बस में बैठाकर शाहदरा क्षेत्र में छोड़कर चला गया। घर पहुंच कर किशोरी ने मम्मी को घटना की जानकारी दी तो किशोरी का परिवार बड़ौत कोतवाली पहुंचा और एक युवक को नामजद कर दो युवकों के खिलाफ गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/