फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, तनाव

Sun, 17 Jun 2018 12:35 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। यहां दलित किशोरी को बहाने से बुलाकर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना मेरठ देहात के हस्तिनापुर में थाना बहसूमा क्षेत्र की है। यहां एक गांव की किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। बताया गया कि दरिंदों ने पहले किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने जब आपबीती परिजनों को बताई तो वह भड़क उठे। पीड़ित परिजन शुक्रवार को ही थाना बहसूमा पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसएसपी ऑफिस जाकर मामले की शिकायत करेंगे।

पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
विज्ञापन


बता दें कि मामला अलग- अलग समुदाय जुड़ा है जिससे गांव में तनाव फैल गया है। हालांकि थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि नामजद मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं एसओ ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दे दिया है। एसओ का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें