मवी कलां से अगर आप हल्के वाहन, जीप, कार, वैन और हल्के मोटर वाहन से सोनीपत के जखौली तक जाते हैं तो 25 रुपये देने होंगे। दुहाई तक 45, डासना 60, बील अकबरपुर 90 रुपये, फतेहपुर रामपुर 105 रुपये, मौजपुर 150 रुपये, छाज्जूनगर के मैन प्लाजा तक 190 रुपये खर्च करने होंगे। व्यवसायिक वाहन, लाइट गेयर व्हीकल, मिनी बस के मवी कलां से जखौली तक 35 रुपये, दुहाई 75, डासना 95, बील अकबरपुर 145, फतेहपुर रामपुर 175, मौजपुर 240, छाज्जूनगर तक 310 रुपये खर्च करने होंगे। बस और ट्रक के मवी कलां से जखौली तक 75, दुहाई 155, डासना 195, बील अकबरपुर 310, फतेहपुर रामपुर 365, मौजपुर 500 और छाज्जूनगर 645 रुपये देने होंगे। एमएवी थ्री एक्सल व्यवसायिक वाहन मवी कलां से जखौली तक 85, दुहाई 170, डासना 215, बील अकबरपुर 335, फतेहपुर रामपुर 395, मौजपुर 545, छाज्जू नगर 705 रुपये लिए जाएंगे। एमएवी 4-6 एक्सल वाहन मवी कलां से जखौली 120, दुहाई 245, डासना 310, बील अकबरपुर 480, फतेहपुर रामपुर 570, मौजपुर 785, छाज्जूनगर 1015 रुपये वसूले जाएंगे। ओवर साइज वाहन मवी कलां से जखौली तक 145, दुहाई तक 300, डासना 375, बील अकबरपुर 585, फतेहपुर रामपुर 690, मौजपुर 995, छाज्जू नगर तक 1235 रुपये वसूले जाएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/