फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में शिक्षिका से पहले सामूहिक दुष्कर्म और अब ब्लैकमेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में शिक्षिका से पहले सामूहिक दुष्कर्म और अब ब्लैकमेलिंग
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका से दो साल पहले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया और वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि 1.75 लाख रुपये ठगने के बाद पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक ढाई साल पहले उसकी मुलाकात हिमांशु सलोना उर्फ हनी निवासी नंद विहार रोहटा रोड से हुई थी। हिमांशु शास्त्रीनगर में एक कंपनी में जॉब करता है। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवती को शादी का झांसा दिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 14 अक्तूबर 2019 को हिमांशु दोस्त सोनू उर्फ अली के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन्होंने पार्टी के बहाने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद बेसुध हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि 19 मार्च 2020 को भी दोनों आरोपी युवती के घर पहुंचे और धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे बार-बार रकम ऐंठते रहे। वह दो साल से यह सब सहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि अब 24 दिसंबर दोनों आरोपियों ने युवती के भाई को रास्ते में पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो के बारे में बताया। मजबूर होकर पीड़िता बुधवार को युवती परिवार के साथ नौचंदी थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने हिमांशु और सोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। नौचंदी थाने में 161 के बयान में पीड़िता ने बताया कि हिमांशु ने शादी का झांसा देकर धोखा दिया। अब तक वह खुद सहती रही, लेकिन अब उसने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।
---
- नौचंदी पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता के 161 के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।
विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें