युवक द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर भी खुद को माफिया कोनी बताते हुए एक पुलिस वर्दी के साथ खींचा गया फोटो भी डाला गया था। मामला चर्चा में आया तो पुलिस ने बुधवार को आरोपी गांव चौकड़ा निवासी तरंग कल्याणी के रूप में उसकी पहचान करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ सदर कुलदीप सिंह ने मैसेज जारी कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। जांच में युवक के पिता प्रदीप होमगार्ड में जवान निकले, जिसका फायदा आरोपी को मिला और गुंडागर्दी का टेंडर डालने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में ही उसका चालान कर दिया।
यही नहीं, जांच में पुलिस ने युवक द्वारा वायरल किए गए फोटो में ली गई पिस्टल भी खिलौना होने की पुष्टि की। इसके चलते गुरुवार को ही आरोपी को कोर्ट से आसानी से जमानत मिल गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/