फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला ने कैंट में कब्जाया 10 करोड़ का बंगला, बना दिया अवैध गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला ने कैंट में कब्जाया 10 करोड़ का बंगला, बना दिया अवैध गोदाम
विज्ञापन

मेरठ। लूट और चोरी के वाहनों के कटान के आरोप में जेल में बंद हाजी गल्ला ने कैंट में वेस्ट एंड रोड पर रक्षा संपदा विभाग के करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के बंगला नंबर 235 में भी अवैध कब्जा कर गोदाम खड़ा कर दिया। इस गोदाम में भी लूट और चोरी के वाहन काटे जाते थे। रक्षा संपदा अधिकारी ने सदर थाने में गल्ला और उसके बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि वेस्ट एंड रोड का बंगला नंबर 235 ओल्ड ग्रांट के तहत राम रतन कपाही आदि के नाम दर्ज है। यह रक्षा मंत्रालय की जमीन है और इसके एक बड़े हिस्से पर हाजी गल्ला और उसके बेटों ने कब्जा कर रखा है। यह ओल्ड ग्रांट की शर्तों का उल्लंघन है। बंगले को अनुमति के बिना न खरीदा जा सकता है और ही इस पर किसी तरह का कोई निर्माण किया जा सकता है। बंगले को हिस्सों में बांटना भी गैरकाकानूनी है। पुलिस रिपोर्ट में भी हाजी गल्ला और उसके बेटों द्वारा इस बंगले में वाहनों के अवैध कटाने की पुष्टि हुई है। सदर बाजार पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 427 व 448 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियिम की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड पर 10 साल हुआ लूट-चोरी के वाहनों का कटान
वेस्ट एंड रोड स्थित रक्षा मंत्रालय की जमीन पर हाजी गल्ला ने लूट-चोरी के वाहनों को काटने के लिए दस साल पहले गोदाम बनाया था। यहां आसपास कई बड़े स्कूल भी हैं। पुलिस ने पहले भी कई बार इस गोदाम पर छापा मार चोरी की लग्जरी गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बरामद किए थे।
दस्तावेज तैयार, जब्तीकरण की होगी कार्रवाई
गल्ला के दस करोड कीमत के गोदाम को जब्त करने के लिये पुलिस ने पूरे दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। पुलिस का दावा है कि रक्षा मंत्रालय ने गोदाम की जमीन अपनी बताई है, जिस पर गल्ला ने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस जमीन की पैमाइश होगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जल्द होगी कार्रवाई
वेस्ट एंड रोड पर गल्ला ने कैंट की जमीन कब्जाकर गोदाम बनाया है। रक्षा संपदा अधिकारी के पत्र के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने भी गल्ला के इस गोदाम को जब्त करने के कागज तैयार किए हैं।
सूरज राय,एएसपी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें