फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए सत्र से सीसीएसयू में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेश, लगी मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में नए सत्र से यूजी-पीजी के सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल पर होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को सीसीएसयू परिसर में एक बैठक हुई। जिसमें कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने यह निर्देश दिए।
शासन की ओर से नए सत्र में समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश दिए गए हैं। प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि शासन समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया लागू करने के लिए गंभीर है और नए सत्र में कॉलेजों को इसी प्रणाली के अनुसार प्रवेश देना होगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि तकनीकी चुनौती के चलते सत्र 2024-25 में छूट मिली थी, लेकिन सत्र 2025-26 में सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होंगे। यह डिजिटल प्रणाली न केवल प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाएगी बल्कि छात्र एवं कॉलेज प्रशासन के लिए भी लाभकारी होगी। कुलसचिव के अनुसार शासन प्रतिदिन समर्थ पोर्टल की प्रगति की समीक्षा कर रहा है। वीसी प्रो. मृदुल गुप्ता ने कहा कि शासन का समर्थ पोर्टल से दाखिले कराने का उद्देश्य डिजिटल रूप से मजबूत और पारदर्शिता लाना है।
फेडरेशन ने जताया विरोध
बैठक में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने समर्थ पोर्टल स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। अध्यक्ष नितिन यादव के अनुसार समर्थ पोर्टल से प्रवेश होना संभव नहीं है, जो पोर्टल विकसित किया गया है कि वह बहुत पेचीदा है। नितिन यादव के अनुसार यदि समर्थ पोर्टल से प्रवेश हुए तो कॉलेजों में हजारों सीटें खाली रह जाएंगी। छात्रों के प्रवेश सीसीएसयू के बजाय दूसरे विश्वविद्यालय में होंगे। उनका कहना है कि वह उच्च शिक्षा मंत्री तक इस मामले को उठाएंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को पंजीकृत छात्रों का डाटा देते हुए प्रवेश करने की अवधि दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएएमएस का रिजल्ट जारी
विश्वविद्यालय ने बीएएमएस प्रथम वर्ष और चतुर्थ वर्ष के विभिन्न कॉलेजों का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विश्वविद्यालय वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें