फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बोला- बहन पर रखता था आकाश गलत निगाह, मैंने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त बोला- बहन पर रखता था आकाश गलत निगाह, मैंने मार डाला
विज्ञापन

मेरठ-हस्तिनापुर। लतीफपुर के आकाश की हत्या का खुलासा चौंकाने वाला हुआ है। पुलिस ने नामजद तीनों लोगों को थाने से छोड़ दिया है और आकाश के दोस्त को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दोस्त ने बताया है कि आकाश उसकी बहन पर गलत निगाह रखता था, इसलिये मैंने उसकी हत्या कर दी है। हत्यारोपी दोस्त के साथ वारदात में कौन-कौन शामिल थे, इसका पता लगाने में पुलिस अभी जुटी है।
हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी आकाश 25 पुत्र श्यामसिंह की हत्या कर रविवार को उसका शव वन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे मध्य गंग नहर किनारे जंगल में फेंका था। इस मामले मे आकाश के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया था। पुलिस ने नामजद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया था। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली, जिसमें आकाश की हत्या के पीछे एक युवती का कनेक्शन बताया गया। पुलिस ने आकाश के एक दोस्त को पकड़ लिया। जिसके यहां पर आकाश का काफी आना जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी दोस्त ने आकाश की हत्या करना बताया है। उसने बताया कि आकाश उसकी बहन पर बुरी नियत रखता था। बहन की शादी होने के बाद भी वह लगातार उसको फोन करता था। बहन ने यह बात उसको बताई थी, जिसके चलते उसने आकाश को मार डाला। हत्या से पहले उसको शराब पिलाई और फिर जंगल में ले जाकर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस आरोपी दोस्त के साथियों का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद आकाश की हत्या में एक युवक पकड़ा है। जोकि आकाश का दोस्त है। पूछताछ में आरोपी ने बहन पर बुरी नियत करने का आरोप आकाश पर लगाया है। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी है। नामजद तीनों युवकों को थाने से छोड़ दिया है।
केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें