फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी सुखबीर सिंह का निधन, आजादी की लड़ाई में कई बार गए थे जेल

Tue, 01 May 2018 02:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देश की आजादी के आंदोलन में कई बार जेल गए वयोवृद्घ स्वतंत्रता सेनानी सुखबीर सिंह गौतम का निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास ‘सेनानी भवन’ दुर्गा नगर कैलाशपुरी से सूरजकुंड के लिए सुबह 11 बजे रवाना हुई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को ही उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन


पूर्व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एसके गौतम के पिता सुखबीर सिंह ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर उन्होंने आंदोलनों में भाग लिया। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन में महती भूमिका निभाई। इसी का परिणाम रहा कि 17 अगस्त 1941 को उन्हें गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया। 9 माह की जेल और उस समय 40 चालीस रुपये के जुर्माने के बाद उन्हें छोड़ा गया। वर्ष 1942 में भी अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया और यातनाएं दी। लेकिन उन्होंने झुकने और माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया। 17 अगस्त से 24 अगस्त तक उन्हें यातनाएं दी जाती रहीं। मगर सुखबीर सिंह नहीं टूटे। बाद में उन्हें गंभीर हालत में ट्रेन में बैठा दिया और कहा कि यदि वापस लौटे तो ठीक नहीं होगा। सुखवीर सिंह अपने दोस्तों के पास पहुंचे और उपचार कराने के बाद फिर से देश को आजाद कराने की तैयारियों में जुट गए।

23 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने गांधी आश्रम में बतौर कार्यकर्ता काम शुरू कर दिया था। वर्ष 1985 तक आश्रम के संचालक के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने ताउम्र खादी व्रत का पालन किया। हमेशा खादी के ही वस्त्र पहने। संस्था में भी अपनी ईमानदारी और सिद्धांतों के लिए जाने जाते रहे। सुखबीर सिंह अपने पीछे पत्नी पुष्पा, पुत्र एसके गौतम और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें