केस : तीन
पल्लपुरम थाना क्षेत्र के ग्राम सौफीपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि गूगल पर सर्च कास्टमर केयर पर कॉल की थी। जालसाज ने एप्प डाउनलोड कर खाते से 1499 रु काट लिये गये।
केस: चार
खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बढला कैथवाड़ा निवासी शिवम ने बताया कि अपने के खाते में गलती से बीस हजार रुपये आ गए हैं। आप को लिंक भेज रहा हूं। दस हजार रुपये दो बार में कट जाएंगे। इसी तरह ठगी का शिकार हो गए।
केस : पांच
टीपी नगर थाना क्षेत्र के चंद लोक निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि साइबर जालसजों ने ठगी कर खाते से 49,995 रुपये खाते से उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर ठगी की शिकायत की है। साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
केस : छह
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी जावेद ने बताया कि साइबर जालसाजों ने यूपीआई ट्रांसजेक्शन कर खाते से दो बार में 34,999 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की है। एसएसपी ने साइबर को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए है।