बता दें कि राजेंद्र अपने पीछे 80 वर्षीय वृद्ध माता तथा तीन बेटी साक्षी (6), प्राची (5), वसु (4) और बेटे अंशु (3) को छोड़ गया है। तीन बेटियां और एक बेटे का बोझ वृद्ध माता मुन्नी के कंधों पर आ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने बताया कि यह बोझ विधवा मुन्नी नहीं पूरा गांव उठाएगा। बच्चों की पढ़ाई से शादी तक की सारी जिम्मेदारी ग्रामीण वहन करेंगे। हृदय विदारक इस घटना से फुगाना गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/