फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली चोरी का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव निवासी वीर सिंह के परिवार पर पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। महिला लता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वीर सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी उनके मकान की छत पर चढ़कर बिजली चोरी करते हैं। शनिवार को उन्होंने विरोध किया, जिस पर पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रात में वीर सिंह के घर में घुसकर वीर सिंह और उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरियों से वार किया, जिस कारण वीर सिंह, काजल, लता, खुशी घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सभी थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया, जहां से लता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें